पुलिस लाइन से मोटर चोरी, दो गिरफ्तार
पुलिस लाइन से मोटर चोरी, दो गिरफ्तार
उदयपुर | पुलिसलाइन परिसर में लगे सबमर्सिबल मोटर चोरी के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने इंद्रानगर बीड़ा, सूरजपोल निवासी शंकर लाल पुत्र रामलाल और केलवाड़ा, हाल गांधीनगर निवासी प्रहलाद पुत्र चांदु जी को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर उन्हें भेरूजी मन्दिर, टेकरी के पास दबिश देकर गिरफ्तार किया। वे मोटर तोड़ रहे थे। थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय में पेश करने पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि पुलिस लाइन में के दक्षिणी गेट पर चक्की के पास ट्यूबवेल के कमरे में साढ़े पांच एचपी की पुरानी मोटर बुधवार को चोरी हो गई थी। इसकी एफआईआर एलपी इंचार्ज हेडकांस्टेबल लालूराम ने दर्ज कराई थी।