बस पर पथराव, एक हॉस्टलर गिरफ्तार
बस पर पथराव, एक हॉस्टलर गिरफ्तार
उदयपुर | सूरजपोलपुलिस ने बस पर पथराव के आरोप में एक छात्र वीरेंद्र चारण को गिरफ्तार किया है। वह चारण हॉस्टल में रहता है। थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को सलूंबर-उदयपुर रूट पर संचालित निजी बस के कंडक्टर रघुवीर सिंह ने चारण हॉस्टल के छात्रों के खिलाफ बस पर पथराव करने और इससे सवारियों के चोटें आने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक छात्र से किराया मांगने पर उसने शाम को अन्य युवकों के साथ बस रुकवाकर पथराव किया था।