सगसजी मंदिर से पदयात्रा 21 को
सगसजी मंदिर से पदयात्रा 21 को
उदयपुर | शहरकी सभी झीलें लबालब होने की खुशी में 21 सितंबर को सगसजी मंदिर से कैलाशपुरी तक पदयात्रा की जाएगी। पदयात्रा सुबह 6 बजे सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी मंदिर से शुरू होगी जो फतहसागर की पाल पर जल की पूजा अर्चना के बाद सुबह 7 बजे प्रस्थान करेंगी। सगसजी बावजी मंदिर के पुजारी प्रकाश दशोरा ने बताया कि भक्तों द्वारा भगवान एकलिंगनाथ को धन्यवाद अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित इस पदयात्रा में मार्ग में जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा। तथा अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।