कुंड मंदिर पर दान मनोरथ और सांझी आज
कुंड मंदिर पर दान मनोरथ और सांझी आज
उदयपुर | बाईजीराज कुंड पर श्राद्ध पक्ष, सांझी एवं दान महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को शाम 7:30 बजे सांझी का आयोजन होगा। धर्म प्रचार समिति के मनोहरलाल मुंदड़ा ने बताया कि ठाकुरजी के दान मनोरथ एवं केल के पत्तों की सांझी का अायोजन होगा। इधर, श्री राधा वल्लभजी मंदिर में सांझी महोत्सव होगा। पुजारी राजेश पंचाेली ने बताया कि शुक्रवार से 24 सितंबर तक पानी के ऊपर सांझी बनाई जाएगी।
गरबानृत्य कार्यक्रम 25 से : नवयुवकमंडल गरबा समिति की ओर से न्यू अशोक विहार स्थित महादेवजी मंदिर के पास 25 सितंबर से गरबा नृत्य कार्यक्रम होगा। समिति अध्यक्ष मीठालाल डांगी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।