पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मन व्यवस्थित रखना ही आत्मज्ञान\'

\"मन व्यवस्थित रखना ही आत्मज्ञान\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमणसंघीयमहामंत्री सौभाग्य मुनि ने कहा कि जहां विवेक है वहां शाति है और शां‍ति से सभ्यता जुड़ी है। दुनिया में जीतने भी जीव है, उन्हें खुद के समान समझते हुए, मन में दया भाव रखना चाहिए। खुद में नियंत्रक शक्ति पैदा कर मन पर काबू करें। मन व्यवस्थित रहे यही आत्मज्ञान है। मानव को समझना चाहिए कि सत्य ही जीवित है।

मुनिश्री पंचायती नोहरा में चतुर्थ पट्टधर आचार्य डॉ. शिवमुनि के 73वें जन्मदिन पर आयोजित गुणानुवाद सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बुद्धि ने इंसान को श्रेष्ठ जीव बना दिया है, इसलिए जरूरी है कि इंसान अपने कार्य-कलापों में बुद्धि का प्रयोग करें। व्यक्ति का बोलना, व्यवहार, खाना-पीना विवेकपूर्ण होना चाहिए। संचालन महामंत्री हिम्मत बड़ाला ने किया।

माल दास स्ट्रीट, आराधना भवन : श्रीजैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ में मुनि र| सागर ने कहा की व्यक्ति को, मार्गदर्शक सही चुनना चाहिए। मार्गदर्शक वही हो, जिसका खानपान, चरित्र सही हो। गलत चयन पर गुरु शिष्य का जीवन और मुखिया समाज को गलत दिशा में ले जा सकता है।

अंबामाता: महावीरसाधना स्वाध्याय समिति में मुनि निपुण र| विजय ने कहा कि सबके साथ विनम्रता से पेश आइए। हर समय प्रसन्न रहने की आदत डालिए।

सेक्टर11, आदिनाथ भवन : आचार्यकनक नंदी ने कहा कि जैसे गर्म लोहे से अलग होकर आग हथौड़े की चोट नहीं खाती, उसी तरह से शरीर से इंद्रियों का प्रभाव खत्म होने पर आत्मा को सुख-दुख का अनुभव नहीं होता। आचार्यश्री के विशेष प्रवचन को लेकर बड़ी संख्या में श्रावकों की मौजूदगी रहती है।

महिला आत्म सम्मान शिविर कल से

अड़िंदा पदयात्रा कल

श्रीदिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल की ओर से सकल जैन समाज की 15वीं अड़िंदा पार्श्वनाथ पदयात्रा शनिवार को निकलेगी। यात्रा सुबह 8 बजे मंडी की नाल स्थित नरसिंहपुरा समाज नोहरे से रवाना होगी, जो सूरजपोल, प्रतापनगर होते हुए देबारी पार्श्व नाथ मंदिर दर्शन कर शाम 7 बजे अडिंदा पहुंचेगी।

सेक्टर चार स्थित आराधना भवन में श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक जिनालय संघ की ओर से साध्वी पूर्ण दर्शनाश्री की निश्रा में 20-21 सितम्बर को महिला आत्मसम्मान शिविर होगा। अध्यक्ष सरला बांठिया ने बताया कि शिविर में मुनि आत्मरति विजय हितरति विजय प्रवचन देंगे। साइकोथेरेपिस्ट मदन मोदी का भी उद्बोधन होगा। सचिव चन्द्र कला पोखरना न