पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागदड़ा नेचर पार्क के पास शिफ्ट होगी सेन्ट्रल जेल

बागदड़ा नेचर पार्क के पास शिफ्ट होगी सेन्ट्रल जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। उदियापोलक्षेत्र में स्थित सेंन्ट्रल जेल को उमरड़ा क्षेत्र में लकड़वास पंचायत के राजस्व ग्राम खेंगरों की भागल में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए प्रशासन ने 100 बीघा जमीन आबंटित की है।

प्रस्तावित जमीन को लेकर गुरुवार को यूआईटी सचिव राम निवास मेहता जेल अधिक्षक कैलाश त्रिवेदी ने अधिकारियों के साथ मौका देखा। सेन्ट्रल जेल के लिए जो जमीन आबंटित की गई है वह उमरड़ा क्षेत्र में बागदड़ा नेचर पार्क से करीब एक किलोमीटर और वर्तमान सेंन्ट्रल जेल से 18 किलोमीटर दूर पर है। गुरुवार को यह देखा गया कि यहां पर सेन्ट्रल जेल बनाया जाना संभव है या नहीं। जेल अधीक्षक ने मौजूदा आबंटित जमीन के साथ भी भविष्य के विस्तार को देखते हुए करीब पचास बीघा जमीन की आवश्यकता आैर बताई है। इसका निर्णय जिला प्रशासन स्तर पर होना है।





इस दौरान वरिष्ठ नगर नियोजक सतीश श्रीमाली, एक्सइएन संजीव शर्मा क्षेत्रीय पटवारी भरत अटाया भी माैजूद थे।

मौजूदा सेन्ट्रल जेल का क्या करना अब होगा तय :

सेन्ट्रल जेल को शिफ्ट करने पर मौजूदा जेल वाली जमीन बिल्डिंग का क्या उपयोग होगा। इसको लेकर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। यूआईटी यह चाह रही है कि सेन्ट्रल जेल की जमीन यूआईटी को दे दी जाए। इसके बदले यूआईटी जेल विभाग को खेंगरों की भागल में सेन्ट्रल जेल की नई बिल्डिंग बनाकर दे देगी।