पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट पर धमकी भरा फोन करने वाले को उदयपुर लेकर पहुंची पुलिस

एयरपोर्ट पर धमकी भरा फोन करने वाले को उदयपुर लेकर पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरपोर्टके एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर धमकी भरा फोन करने वाले को डबोक पुलिस यूपी से गिरफ्तार कर गुरुवार को उदयपुर लेकर पहुंची। आरोपी दोस्त के नाम से आवंटित सिम का उपयोग कर रहा था। उसके पिता पहले डबोक सीमेंट फैक्ट्री में थे, लेकिन बाद में परिवार को रायबरेली लेकर चले गए थे।

थानाधिकारी लाभूराम ने बताया कि एयरपोर्ट पर धमकी भरा फोन करने के आरोप में राणापुर गांव (भोजपुर), रायबरेली, यूपी निवासी रामबाबू (40) पुत्र राम स्वरूप कोरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता उदयपुर में सीमेंट फैक्ट्री में नौकरी करते थे। उसका जन्म भी उदयपुर में ही हुआ था। 2007 में पिता के साथ वापस रायबरेली चला गया था। भाई उदयपुर में टैंकर चालक होने से वह यहां आता जाता रहता है। आरोपी खुद को आसाराम बापू का भक्त बताता है। इस सिम को आरोपी पिछले कई वर्षों से उपयोग में ले रहा था, लेकिन यह सिम इसके दोस्त धर्मेंद्र कुमार के नाम पर थी। पुलिस को पहले आरोपी के दोस्त पर संदेह हुआ था, लेकिन कॉल डिटेल की जांच में आरोपी का पता चला था।

कॉलडिटेल से पकड़ा गया: पुलिसने बताया कि आरोपी ने एयरपोर्ट फोन करने से पहले उसके उदयपुर में जानकार सोहन गमेती को फोन किया था। इसी दिन इसने डबोक स्थित आसाराम बापू के आश्रम में फोन कर उनकी जमानत के बारे में जानकारी ली थी।

कॉल डिटेल में पुलिस को सोहन का नंबर मिला। पुलिस ने सोहन से पूछताछ की तो पता चला कि यह फोन रामबाबू उपयोग कर रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और टीम ने उसे रायबरेली में धरदबोचा।

यहथा मामला: गतदिनों आरोपी ने एयरपोर्ट के एयर ट्रेफिक कंट्रोल ऑफिस में फोन कर धमकी दी थी कि आसाराम बापू को जेल से रिहा कर दो, नहीं तो एयर इंडिया की एक भी फ्लाइट उड़ने नहीं दी जाएगी। भारत में तबाही मच जाएगी। इस फोन के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया था। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी थी।