पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल वैज्ञानिक ने बनाया बोट का मॉडल

बाल वैज्ञानिक ने बनाया बोट का मॉडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी झीलों में संचालित बोट के आगे यदि जाली आकार की लकड़ी लगा दी जाए तो झील का सारा कचरा उसमें जमा हो जाएगा।

यह कल्पना विद्याभवन उमा राम गिरी बडग़ांव में चल रहे 47वें जिलास्तरीय विज्ञान मेले में एक स्टूडेंट ने प्रस्तुत की। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ी उंदरी के छात्र मुकेश मीणा ने झीलों को साफ रखने के लिए बोट आकार का एक मॉडल बनाया है। बोट के ठीक आगे के हिस्से पर जाली के आकार की लकड़ी लगी है जो मोटर से संचालित होने पर आगे आने वाले सारे कचरे को जमा कर लेती है। यह मॉडल हर स्टूडेंट और फैकल्टी को झीलें साफ रखने का संदेश दे रहा है। इसके अलावा सोलर ऊर्जा का उपयोग करने, लोहे चक्के पर पानी गिरने से बिजली बनाने सहित विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं जनसंख्या शिक्षा विषय पर आधारित मॉडल्स हैं। मेले में कुल 42 स्कूलों के 358 बाल वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित 122 मॉडल का प्रदर्शन हो रहा है।

रोल प्ले, डांस और क्विज में भी दिखाई प्रतिभा

विद्यालयप्रिंसिपल मधुलिका कोठारी ने बताया कि दूसरे दिन रोल प्ले, डांस, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सामाजिक मुद्दों पर छात्राओं ने आत्मविश्वास से अपने विचार व्यक्त किए तो राजस्थान गीतों पर डांस करके सबको उत्साहित किया। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आजहोगा समापन

तीनदिवसीय विज्ञान मेले का समापन समारोह का आयोजन शुक्रवार को दोपहर 1:15 बजे होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले मॉडल्स का मूल्यांकन होगा।

बड़गांव रामगिरी स्थित विद्या भवन स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले में मॉडल देखते विद्यार्थी।