- Hindi News
- ढाई सौ सांख्यिकी अधिकारियों ने सीखा ऑनलाइन रिटर्न फाइल करना
ढाई सौ सांख्यिकी अधिकारियों ने सीखा ऑनलाइन रिटर्न फाइल करना
नेशनलसैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ)(एफओडी) तथा राज्य के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधिकारियों की औद्योगिक क्षेत्र के आंकड़े संग्रहण विषयक तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन गुरुवार को 250 सांख्यिकी अधिकारियों को ऑनलाइन रिटर्न फाइल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन रिटर्न फाइल सॉफ्टवेयर का सभी राज्यों में उपयोग किया जाएगा। वर्कशॉप में एनएसएसओ के अधिकारियों को सॉफ्टवेयर के नए वर्जन में किए गए परिवर्तन से अपडेट किया गया।
इस मौके पर एम.मलिक (कोलकाता) डॉ.बी.चौधरी (पंजाब), एस. भट्टाचार्य तथा एस. मजुमदार सहायक निदेशक ने अनुसूची को पोर्टल पर भरने से अवगत कराया। इस मौके पर एनएसएसओ के उप महानिदेशक डा. बी.बी. सिंह ने वार्षिक औद्योगिक सर्वे के फ्रेम तथा कॉरपोरेट मंत्रालय के निदेशक डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कंपनी अधिनियम के बारे में विस्तार से समझाया। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अपर महानिदेशक डा.जी.सी.मन्ना तथा एस.एन. सिंह मौजूद थे।
उद्यमियों के लिए अच्छी खबर
एनएसएसओके उप निदेशक बी.बी. सिंह ने बताया कि उद्यमी के लिए यह अच्छी खबर है कि सांख्यिकी सूचना ऑनलाइन रिटर्न फाइल कर सकते है। इसके लिए एनएसएसओ ने www.csoisw.gov.in पर ऑनलाइन रिटर्न फाइल कर सकेंगे।