पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालाबाजारी करते राशन का गेहूं पकड़ा

कालाबाजारी करते राशन का गेहूं पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयसमंद| सराड़ाक्षेत्र के वीरपुरा गांव में राशन की दुकान से गुरुवार सुबह 7 बजे राशन का गेहूं अन्य दुकानदार का बेचने जाते समय ग्रामीणों ने ठेले सहित राशन का गेहूं रुकवा लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे जयसमंद चौकी प्रभारी विश्राम मीणा ने रसद अधिकारी को सूचना दी। इस पर दोपहर 12 बजे पहुंचे उदयपुर प्रवर्तन निरीक्षक विपिन जैन सराड़ा प्रवर्तन अधिकारी विजयसिंह ने मौका कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी के लिए ले जाए जाने वाले तीन राशन के कट्टों में भरे 206 किलो 800 ग्राम गेहूं, ठेला गाड़ी सहित सीज कर जब्त कर लिए।