एनएसयूआई का विजय जुलूस कल
उदयपुर|भारतीय छात्रराष्ट्रीय संगठन (एनएसयूआई) से समर्थित सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय सहित संघटक कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों का विजयी जुलूस शनिवार को निकाला जाएगा। यह निर्णय संगठन की राष्ट्रीय सचिव एजलिंग एरिबम की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक मेवाड़ा सुविवि केंद्रीय छात्र अध्यक्ष हिमांशु चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमवीर सिंह चुंडावत, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप जारोली आदि मौजूद थे। जुलूस में सुविवि छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु चौधरी, महासचिव सिद्वार्थ सोनी, संयुक्त सचिव भावना मेघवाल सहित अन्य कॉलेजों के विजयी उम्मीदवार शामिल होंगे। संगठन के संयोजक महेंद्र एच.पारीक के अनुसार जुलूस सुबह 10 बजे फतह स्कूल के सामने हनुमानजी मंदिर से प्रारंभ होकर अश्वनी बाजार, देहलीगेट, बापूबाजार होते हुए सुखाडिय़ा रंगमंच टाउनहॉल पहुंचेगा।