- Hindi News
- गुर्जर को विद्यापीठ कुल प्रमुख से हटाया, डॉ. राणावत मनोनीत
गुर्जर को विद्यापीठ कुल प्रमुख से हटाया, डॉ. राणावत मनोनीत
उदयपुर| राजस्थानविद्यापीठ कुल केे अध्यक्ष भवानी शंकर गर्ग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर भंवरलाल गुर्जर का कुल प्रमुख पद से मनोनयन समाप्त कर दिया। उनके स्थान पर डा. एम.एस. राणावत को आगामी आदेश तक के लिए कुल प्रमुख पद पर मनोनयन किया है। कुलाधिपति कुल अध्यक्ष गर्ग ने गुर्जर के खिलाफ अनियमितता की जांच रिपोर्ट के बाद मनोनयन निरस्त करने के आदेश दिए। इसके साथ ही भंवरलाल गुर्जर को विद्यापीठ कुल के संगठन सचिव से भी सेवाएं समाप्त कर आगामी आदेश तक मुख्याधिष्ठाता रियाज हुसैन को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। गर्ग का कहना हैं कि विद्यापीठ के संविधान के तहत गुर्जर का मनोनयन 31 दिसंबर को किया गया था। लेकिन गुर्जर के खिलाफ अनियमितता मिलने पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के बाद उनका मनोनयन निरस्त किया गया।
मुझेहटा नहीं सकते
विद्यापीठकुल के कुल प्रमुख से हटाए गए भंवरलाल गुर्जर का कहना हैं कि मुझे हटा नहीं सकते। यह असंवैधानिक है। मैं कुल प्रमुख हूं और इसी पद पर बना रहूंगा। मैं संवैधानिक रूप से चुना गया हूं। इस निर्णय पर मानहानि का दावा करूंगा कि अवैधानिक तरीके से कुल प्रमुख पद से हटाने के आर्डर जारी किए गए।