न्यूज ब्रीफ
शिल्पग्राम में राजस्थानी नाट्य समारोह आज से
उदयपुरपश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर की ओर से शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में तीन दिवसीय राजस्थानी नाट्य समारोह का आगाज विजयदान देथा की कहानी पर आधारित नाटक तीड़ो राव के मंचन से होगा। केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य राजस्थानी भाषा में नाट्य कर्म और नाट्य सृजन को बढ़ावा देना है। इस कड़ी में दूसरे दिन शनिवार शाम सुधेश व्यास द्वारा निर्देशित नाटक भैरू का मंचन होगा। समापन अनिल मारवाड़ी द्वारा निर्देशित नाटक सफेद जवारा से होगा। नाट्य प्रस्तुति शाम 7 बजे शुरू होगी, जिसमें दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
प्रांतीयकार्यकारिणी की बैठक 21 को
जैनकांफ्रेंस राजस्थान प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 21 सितम्बर को कुम्हारवाड़ा स्थित गुरू अंबा शोध संस्थान में होगी। प्रांतीय महामंत्री गणेशलाल गोखरू ने बताया कि बैठक में वर्षभर समाज हित में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
शिविरमें उपचार कर दवाइयां दी
राजस्थानवनवासी कल्याण परिषद एवं नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के साझे में जिलें के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित पंद्रह दिवसीय चिकित्सा शिविर में 2188 रोगियों का उपचार किया गया। संगठन मंत्री भगवानलाल सहाय ने बताया कि 15 गांवों में विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया तथा दवाइयां दी गई।
जैनको श्रेष्ठ शिक्षक पद से सम्मानित
राजस्थानमहिला परिषद बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को भारत विकास परिषद उदय की ओर से गुरुवंदन छात्र अभिनंदन समारोह हुआ। संस्था निदेशक किशन त्रिवेदी ने बताया कि समारोह में विजयलक्ष्मी जैन को श्रेष्ठ शिक्षक पद से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही निर्मला खरवड एवं लक्ष्मी राठौड़ को श्रेष्ठ विद्यार्थी का सम्मान प्रदान किया गया।
निबंधप्रतियोगिता आज
निम्बार्कशिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिन्दी भाषा महत्व के संबंध में सप्ताह मनाया जा रहा है। पांचवें दिन छात्राध्यापकों ने ‘हिन्दी साहित्य के रीतिकाल आधुनिक काल में भारतेंदु युग पर प्रकाश डाला। छठे दिन ‘उत्कृष्ट भाषा शिक्षक के चार आयम श्रेष्ठ श्रोता, वाचक चिंतक, लेखक’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता होगी।
नि:शुल्कफ़र्स्ट एड किट वितरित
विश्वकर्माजयंती पर सालासर इंडियन आ