लेकसिटी पहुंचा इटालियन बाइकर
उदयपुर. बाइकपर 85 देशों की यात्रा कर चुके इटालियन बाइकर गैमपियारो पैग्लियोचाइनी गुरुवार को उदयपुर पहुंचे। यहां पंचवटी स्थित होटल होराइजन में वे शहर के लग्जरी बाइक प्रेमियों से मिले। इस बीच उन्होंने अपने सफर के अनुभव भी साझा किए। होटल के ओनर अर्पित खतूरिया ने बताया कि पैग्लियोचाइनी ऑस्ट्रेलिया से सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, म्यांमार, नेपाल होते हुए भारत में आगरा, जयपुर के रास्ते उदयपुर पहुंचे हैं। वे शुक्रवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।