- Hindi News
- उदयपुर | उदयपुर,कोटा बीकानेर संभाग मुख्यालय के बाशिंदों के लिए
उदयपुर | उदयपुर,कोटा बीकानेर संभाग मुख्यालय के बाशिंदों के लिए
उदयपुर | उदयपुर,कोटा बीकानेर संभाग मुख्यालय के बाशिंदों के लिए अगले दो माह में दो दिन के पासपोर्ट शिविर लगाने का निर्णय हुआ है। उदयपुर में 29 30 नवंबर, बीकानेर में 15 16 नवंबर तथा कोटा में 20 21 दिसंबर को ये शिविर लगेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि शिविर में आवेदक को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर मूल दस्तावेज एवं फोटो कॉपी के साथ आना होगा। शिविर में तत्काल सेवा, पीसीसी तथा पहले से ऑन होल्ड संबंधी कोई कार्य नहीं होगा। शिविर स्थल जल्दी ही तय किया जाएगा।
पासपोर्ट शिविर 29 30 नवंबर को