- Hindi News
- उदयपुर | एमबीअस्पताल के सेंट्रल लैब में निशुल्क जांच के
उदयपुर | एमबीअस्पताल के सेंट्रल लैब में निशुल्क जांच के
उदयपुर | एमबीअस्पताल के सेंट्रल लैब में निशुल्क जांच के तहत पैथोलॉजी लैब में ब्लड टेस्ट करने वाली सीबीसी मशीन बुधवार को ठीक कर दी गई। सुबह जयपुर से आए कंपनी के इंजीनियर ने मशीन को दोपहर 12:30 बजे तक ठीक किया। इसके बाद सैंपल लेने शुरू किए गए जांच की गई। इंजीनियर ने मशीन को रिप्लेस करने की बात कही है।
अतिरिक्त राशि देने पर कंपनी मशीन रिप्लेस कर देगी। इसके लिए पैथोलॉजी विभाग शुक्रवार को प्राचार्य को पत्र लिखेगा। इधर, लैब में आठ माह पहले आई दो नई थ्री पार्ट सीबीसी मशीन भी जल्द शुरू हो जाएगी। शुक्रवार तक मशीन के सोल्यूशन रिएजेंट जाएंगे, जिससे डेमो शुरू कर कुछ दिनों में मशीन को चालू कर दिया जाएगा।
एमबी : ठीक हुई सीबीसी मशीन