पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समेकित बाल संरक्षण कार्यशाला सम्पन्न

समेकित बाल संरक्षण कार्यशाला सम्पन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समेकित बाल संरक्षण कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर| भारतसरकार द्वारा नव आरंभ समेकित बाल संरक्षण योजना द्वारा बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागों को एक साथ लाने का प्रयास किया गया है, परन्तु जब तक हम सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मिलकर साझा प्रयास नहीं करेंगे तब तक प्रत्येक बच्चे के अधिकारों का संरक्षण मुश्किल है। यह विचार पंचायतीराज विभाग के सलाहकार डॉ. पी.आर. शर्मा ने व्यक्त किए। वे बाल अधिकारिता विभाग एवं गायत्री सेवा संस्थान द्वारा आयोजित बाल संरक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता सहायक निदेशक मीना शर्मा ने की।