पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी खनन में मिलीभगत पर होगी कार्रवाई : कलक्टर

बजरी खनन में मिलीभगत पर होगी कार्रवाई : कलक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| कलेक्टरआशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने सभी विभागों के अधिकारियों से मुस्तैदी से कार्य करने और विकास कार्यों को गति देने को कहा है। कलेक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। अवैध बजरी खनन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नदियों से लगातार हो रहे खनन को रोकने त्वरित कार्यवाही करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी महकमे के अधिकारी या कर्मचारी इसमें शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दिशा में जब्त किए हुए सभी वाहनों की सूची उन्होंने तलब की। मौसमी बीमारियों से बचने के हर संभव उपाय के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गेहूं तेल वितरण पर उचित ध्यान देने को पाबंद किया। जिले में पानी बिजली की सप्लाई की समीक्षा करते हुए पानी के शुद्धिकरण पर ध्यान रखने के निर्देश दिए।