पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी गया मजदूरी पर, दोस्त ने दुष्कर्म कर की थी किशाेरी की हत्या

प्रेमी गया मजदूरी पर, दोस्त ने दुष्कर्म कर की थी किशाेरी की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. गाेवर्धन विलास थाना क्षेत्र के शिकारवाड़ी में पिछले साल झाड़ियों में किशोरी का शव मिलने के मामले का खुलासा अब संभव हुआ। यूपी में पुलिस उसे पहले ही अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी थी। अब गोवर्धन विलास पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर यहां ले आई।

थानाधिकारी वृद्धिचंद ने बताया कि मामले में महाराजगंज (यूपी) निवासी सुनील पुत्र फूलचंद साहनी को गोरखपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया है। इसमें पता चला कि पिछले साल अगस्त में किशोरी इन्द्रासन नाम के युवक के साथ भागकर यहां गई थी। इन्द्रासन यहां दोस्त सुनील और रिश्तेदार भोला की मदद से मजदूरी करने लगा था और किशोरी के साथ गोवर्धन विलास क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। 5 अगस्त को इन्द्रासन मजदूरी के लिए गया था।
उस समय पीछे से सुनील किशोरी को झाड़ियों तक ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर विरोध पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने पत्थर से चेहरा कुचल दिया था। गौरतलब है कि 6 अगस्त 2013 को गोवर्धन सागर के पास किशोरी का अर्द्ध नग्न शव झाडिय़ों में मिला था। चार दिन बाद उसकी शिनाख्त हुई थी।

ऐसे हुआ खुलासा: किशोरीके पिता ने गोरखपुर में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। उस मामले में गोरखपुर पुलिस ने इन्द्रासन और भोला को अपहरण और सुनील साहनी को अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया कि इस गिरफ्तारी काे भी एक साल बीत चुका है।