- Hindi News
- कॉलेज प्रभारियों ने जाना छात्रवृत्ति के बारे में
कॉलेज प्रभारियों ने जाना छात्रवृत्ति के बारे में
उदयपुर|जिले केनिजी राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन दिशा निर्देशों के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला बुधवार को ऐश्वर्या कॉलेज सभागार में आयोजित की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक मान्धाता सिंह ने कहा कि नवीन छात्रवृत्ति नियम अन्तर्गत संस्था प्रभारियों की संपूर्ण जिम्मेदारी निश्चित की गई है। आवेदन पत्रों को भली भांति जांच कर ही कार्यालय में जमा करावें अन्यथा संस्था प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की जा सकती है। इस मौके पर सूचना सहायक हरीश कुमार सेन, शाखा प्रभारी संतोष यादव ने योजनांतर्गत आवेदन प्रक्रिया, तिथि एवं कार्यालय में आवेदन पत्र फारवर्ड करने जमा कराए की प्रक्रिया से अवगत कराया।