पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जड़ी बूटी खोज और पहचान के लिए हुआ शिविर

जड़ी-बूटी खोज और पहचान के लिए हुआ शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| राष्ट्रीयगुणी मिशन के तत्वाधान में गुणी आश्रम, सांगठ में आयोजित पांच दिवसीय जंगल भ्रमण कराया गया। इसमें जिले के 50 से अधिक गुणियों ने भाग लिया। इन्हें हल्दीघाटी, खमनोर, मचिंद आदि वन क्षेत्रों में अतिबला, गिलोय, भूई, आंवला, नकछिकनी, चिरमी, खाटा लिंबा, अपामार्ग, निरगुंडी, काक नासा, मरचिया कंद, लाल इंद्रायण, सूरणकंद, नीर ब्राह्मी सहित 100 से ज्यादा जड़ी-बूटियों की खोज पहचान कराई गई। शिविर में पतांजलि वैद्य ओमप्रकाश ने गुणियों के साथ जंगलों में जाकर जड़ी-बूटियों पहचान और उपयोग बताए। फोरेस्टर भंवर सिंह ने शुद्घ शहद के बारे में बताया। समापन पर बुधवार को कृषि विवि के रजिस्ट्रार एसएन लाठी ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को जीवित रखने पर जोर दिया।