- Hindi News
- रिम्स योजना के तहत मंडी कर्मचारियों को दिया कम्प्यूटर प्रशिक्षण
रिम्स योजना के तहत मंडी कर्मचारियों को दिया कम्प्यूटर प्रशिक्षण
उदयपुर | राजस्थानइंट्रीग्रेटेड मंडी मैनेजमेंट सिस्टम (रिम्स) के तहत सविना स्थित कृषि उपज मंडी को जल्द ही ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को मंडी कार्यालय में कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। मंडी सचिव भगवान सहाय जाटवा ने बताया कि मंडी को ऑनलाइन किया जा रहा है, इसके लिए कार्यालय की प्रथम मंजिल पर कम्प्यूटर स्थापित कर दिए गए है। जल्द ही योजना को मूर्त स्वरूप दिया जाएगा। एक दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण के तहत मंडी कर्मचारियों को ऑनलाइन सिस्टम कैसे काम करेगा और क्या काम करने होंगे। इसके बारे में जयपुर से आए विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।