पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी अधिनियम 2013 पर सेमिनार 29 को

कंपनी अधिनियम 2013 पर सेमिनार 29 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनी अधिनियम 2013 पर सेमिनार 29 को

भारतीयकंपनी सचिव संस्थान के उदयपुर चैप्टर के सदस्यों की स्टडी सर्कल बैठक हुई। सचिव पवन तलेसरा ने बताया कि बैठक में चैप्टर चेयरमेन सत्यनारायण माहेश्वरी ने 29 सितंबर को कंपनी अधिनियम 2013 पर होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की जानकारी दी।

विद्यार्थियोंने श्रमदान किया

आकाशदीप स्टडी होम विद्यालय में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाजसेवा शिविर लगाया गया। प्रधानाध्यापिका डिम्पल श्रीमाली ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान किया, पोस्टर मॉडल बनाए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

सामाजिकबुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया

जागोयुवा वाल्मीकि विकास समिति की बैठक गत दिवस हुई। अध्यक्ष रक्षक लायत ने बताया कि बैठक में युवाओं को समाज में बढ़ती कुरीतियों को जड़ मुक्त से समाप्त करने का संकल्प दिलाया गया।

वार्षिकखेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

निम्बार्कसंस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय (बीएसटीसी)में वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हुई। पहले दिन गुरुवार को चेयररेस, एकलगीत आशुभाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. केशरसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि प्रतियोगिता 29 सितंबर तक चलेगी।

कलसे मनाया जाएगा वन्यजीव जागरूकता सप्ताह

विज्ञानमहाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एफ भारत उदयपुर शाखा के साझे में 26 सितंबर से 30 सितंबर तक वन्यजीव जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। प्राणी शास्त्र विभाग की डॉ. छाया भटनागर ने बताया की सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी।

संगीतस्पर्धा आज से

अर्बुदाकला मंदिर संगीत संस्थान में गुरुवार से तीन दिवसीय मासिक संगीत प्रतिस्पर्धा होगी। संस्थान अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थी तबला, गिटार, ढोलक, काेंगो आदि की प्रस्तुति देंगे।

विभिन्नप्रतियोगिताएं हुई

सेक्टर4 स्थित राजकीय बालिका उमावि में बुधवार को एनएसएस दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इस अवसर पर वार्ता कार्यक्रम हुआ जिसमें छात्राओं को पोषण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।