- Hindi News
- पिता ने बड़े बेटे पर किया कुल्हाड़ी से वार
पिता ने बड़े बेटे पर किया कुल्हाड़ी से वार
डूंगरपुर| पारिवारिकरंजिश को लेकर एक पिता और छोटे बेटे ने मिलकर अपने बड़े बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल बड़े बेटे को उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि पाटनपुरा निवासी नरेंद्र पुत्र धुरिया मीणा ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उसका छोटे भाई नीला मीणा और पिता धुलिया मीणा के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। पिछले दिनों वह उदयपुर से घर आया था। इसके बाद मंगलवार रात को विवाद को लेकर घर आए। पिता धुलिया के हाथ में दो नाल बंदुक थी, जिसे नरेंद्र ने छीन लिया। इससे आवेश में आए पिता ने छोटे बेटे के हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी को लेकर बड़े बेटे नरेंद्र के सिर पर दो बार वार किए। जिससे वह लहुलूहान हो गया। उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।