रोमांचक मुकाबले में विजेता बना बीएन
रोमांचक मुकाबले में विजेता बना बीएन
उदयपुर| सुविविकी इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बुधवार को बीएन पीजी ने बीएनसीपीई को 6-5 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्रसिंह आगरिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। फाइनल स्कोर बराबर होने के बाद निर्णय टाइब्रेकर से हुआ। टाइब्रेकर में बीएन पीजी ने जीत दर्ज की।
इंटरकॉलेज क्रिकेट 1 से
उदयपुर| सुखाडियाविवि की इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से साइंस कॉलेज की मेजबानी में शुरु होगी। आयोजन सचिव डॉ. सुरेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि प्रतिभागी टीमों के आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार है। वे साइंस कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
स्टेटमें रिया ने जीता कांस्य
उदयपुर| राज्यस्तरीय स्कूली जूडो में सेंट मैथ्यूज की रिया मीणा ने 45 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं गर्वित आमेटा ने जिम्नास्टिक में रजत पदक जीता।