पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीलों का बेदला में 250 बीघा जमीन पर बनेगी आवासीय योजना

भीलों का बेदला में 250 बीघा जमीन पर बनेगी आवासीय योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलों का बेदला में 250 बीघा जमीन पर बनेगी आवासीय योजना

उदयपुर| शहरसे सटे भीलों का बेदला में यूआईटी ने करीब 250 बीघा जमीन पर आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी है। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बुधवार को यूआईटी अधिकारियों के साथ यह जमीन देखी। कलेक्टर ने बताया कि जमीन समतल होने के साथ ही उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे के पास है। ऐसे में इस बिलानाम जमीन पर आवासीय योजना विकसित की जाएगी। इस दौरान यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता, भूमि अवाप्ति अधिकारी लालसिंह देवड़ा, वरिष्ठ नगर सतीश श्रीमाली, कार्यवाहक एसई संजय शर्मा पटवारी दुलीचंद शर्मा भी मौजूद थे।

बिलानाम जमीन पर यूआईटी की नजर

शहरके आसपास स्थित बिला नाम जमीन को लेकर यूआईटी अफसरों ने सक्रियता बढ़ा दी है। अफसर यह पता लगाने में जुट गए कि बिला नाम जमीन पर कहा कहा माफियाओं ने कब्जे कर रखे है और कहा कहा जमीन खाली पड़ी है। ऐसी जमीन को खाली कर यूआईटी वहां जनसुविधा या आवासीय योजना विकसित करने का प्लान बना रही है।