- Hindi News
- मदार नहर के सीपेज से खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं खराब
मदार नहर के सीपेज से खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं खराब
बडगांवपंचायत समिति की बुधवार को हुई साधारण सभा में जनप्रतिनिधियों ने मदार नहर के कारण हो रहे सीपेज के कारण बडगांव क्षेत्र के खेतों में पानी भरने फसल को हो रहे नुकसान की तरफ अधिकारियों काे ध्यान दिलाया।
पंचायत समिति सदस्य दीपक शर्मा ने कहा कि मदार नहर में पानी की आवक शुरू होते ही हर साल सीपेज के कारण नहर के डाउन स्ट्रिम में बने खेतों में पानी भरना शुरू हो जाता है। इसके चलते सैकड़ों बीघा पर हुई फसलें हर साल खराब हो जाती है। इस समस्या का स्थाई समाधान करने नहर को तकनीकी दृष्टि से ठिक किया जाए। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने यूआईटी के पैरा फेरी के गांवों में अब तक आबादी भूमि के पट्टे जारी करने पर भी नाराजगी जताई।
बैठक में आबादी भूमि के पट्टे डीएलसी दर के बजाए रियायती दरों पर जारी करने के अधिकार पंचायतों को देने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव अब सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के खस्ताहाल होने पर भी नाराजगी जताई। इधर, आबादी क्षेत्र के गायरियों का गुड़ा में गत दिनों पैंथर के अातंक पर चिंता जताई गई और पैंथर को पकड़ने वन विभाग से यहां पिंजरा लगाकर इसे पकड़ने की मांग की गई। बैठक में समिति सदस्य गुलाबसिंह राव, मुन्नी बाई, बंशीलाल कुम्हार, पनकी बाई, मीरा पालीवाल बीडीओ धनदान देथा आदि उपस्थित थे।