पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूआईटी : कलेक्टर ने सुने 50 मामले

यूआईटी : कलेक्टर ने सुने 50 मामले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

उदयपुर| डाककर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को चेतक सर्कल स्थित मुख्य डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। भोजनावकाश के समय सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी डाकघरों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सभा को कर्मचारी नेता राजेश शर्मा, विनय जोशी, मोहन मेघवाल, लच्छुराम मीणा, रोशन मीणा, के.जी. पालीवाल हेमंत रामपुरिया ने संबोधित किया। कर्मचारियों ने डीए मर्ज करने, वेतन आयोग की सिफारिशों से पहले अंतरिम राहत लागू करने, ग्रामीण डाक कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग देने, रिक्त पदों पर भर्ती करने, ठेका प्रथा निजीकरण बंद करने, बोनस की सीलिंग हटाने की मांगे रखी गई।

राशनकी दुकानों पर नहीं पहुंचा केरोसीन

उदयपुर|उपभोक्ता पखवाड़ाचल रहा है, जबकि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में केरोसीन की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसी को लेकर जिले के राशन डीलरों ने केरोसीन की पर्याप्त आपूर्ति की मांग की है। देहात जिला अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ के अध्यक्ष रोशन सामोता ने बताया कि ऑयल डिपो से केरोसीन की आपूर्ति कम होने से राशन डीलरों को परेशानी हो रही है। इसी को लेकर रसद अधिकारियों को शिकायत की गई है।

शिविरमें 750 प्रमाण पत्र बने

उदयपुर|अल्पसंख्यक मामलातविभाग की ओर से बुधवार को तारक गुरु ग्रंथालय में अल्पसंख्यक शिविर लगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में 750 लोगों के अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र बनाए गए। आयोजन में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता, विशिष्ट अतिथि पार्षद राजेश सिंघवी, संजय पगारिया, कविता मोदी, वंदना पोरवाल आदि की मौजूदगी रही।

रोडवेज: ट्रांसफर के लिए आवेदन आज से

उदयपुर| रोडवेजद्वारा ट्रांसफर के लिए 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आॅनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों अधिकारियों को स्थानान्तरण आवेदन के लिए मुख्यालय नही आना होगा। जोनल मैनेजर संग्राम सिंह ने बताया कि कर्मचारी अधिकारी स्थानान्तरण के लिए रोडवेज की वेबसाइट पर ट्रांसफर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन में दिए गए मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी पासवर्ड मिलेगा। कर्मचारी अधिकारी रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी पासवर्ड से मांगी गई सूचनाएं आवेदन फार्म में भर सकेंगे।

कांस्टेबलसे मारपीट का मामला

उदयपुर | प्रतापनगरथाना क्षेत्र