पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोभागपुरा में सूने मकान से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

शोभागपुरा में सूने मकान से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सुखेर थाना क्षेत्र के सौभागपुरा स्थित मीरा नगर में चोर सुने मकान से लाखों के जेवर नकदी चुरा ले गए। मकान मालकिन अपने भाई के निधन पर मंदसौर गई हुई थी। वापसी में तबीयत नासाज होने पर बेटी के यहां चली गई थी। गुरुवार सुबह घर पहुंची तो ताले टूटे मिले।

यह वारदात मार्बल कंपनी में अकाउंटेंट रक्षा प|ी स्व. मदनलाल तलेसरा ने यहां हुई। पुलिस ने बताया कि भाई की मृत्यु पर वे 15 सितंबर को मंदसौर गई थीं। बुधवार को वापसी में ब्लड प्रेशर होने से वह घर जाने की बजाय केशवनगर स्थित बेटी के ससुराल चली गई थी।
सुधार होने पर गुरुवार सुबह वह घर पहुंची तो मैन गेट का ताला टूटा देखा और घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि दामाद संजय जैन बुधवार दोपहर में घर आकर गया था, उस समय तक सब ठीक था।

बुधवार रात में चोर घर से 17 हजार रुपए नकद, करीब 2 तोला सोने की अंगूठी, चेन और आधा किलो चांदी के जेवर, लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति सहित कपड़े अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।