पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतहसागर और जयसमंद में इसी साल शुरू होंगे वाटर स्पोर्ट्स

फतहसागर और जयसमंद में इसी साल शुरू होंगे वाटर स्पोर्ट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सरकारआपके द्वार अभियान के दौरान कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा उदयपुर जिले में पर्यटन विकास के लिए वाटर एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू करने की घोषणाओं पर अमल की शुरुआत प्रशासन ने कर दी है। फतहसागर, उदयसागर और जयसमंद में वाटर स्पोर्ट्स, जबकि जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में एडवेंचर स्पोर्ट्स इसी साल शुरू किए जाएंगे।

कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने गुरुवार को जिले के पर्यटन एवं ग्रामीण विकास तथा खेल अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की पालना वर्ष 2014 में करने के आदेश दिए। शहर के बीच स्थित फतहसागर में नाैका विहार के अलावा वाटर पोलो, केनोइंग, स्कीइंग, सर्फिंग आदि वाटर स्पोर्ट्स शुरू होंगे। शहर से 15 किमी दूर स्थित उदयसागर पाल पर जापानी पार्क निर्माण और रिंग रोड बनाना प्रस्तावित है। उदयसागर पीछोला से तीन गुना बड़ी झील होने से इस झील में भी वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की योजना है। जयसमंद में वाटर स्पोर्ट्स श़ुरू करने के अलावा इस झील के पहाड़ों पर एडवेंचर गेम्स शुरू किए जाएंगे। रॉक क्लाइंबिंग, माउंटेन बाइकिंग, फोरेस्ट ट्रेल तथा अन्य कई साहसिक गेम्स पहाड़ी क्षेत्रों में खेले जाएंगे। चावंड में चेतक की निर्वाण स्थल को ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में डवलप किया जाएगा। बागदड़ा क्रोकोडायल सेंचूरी में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फतह मेमोरियल में निर्माणाधीन टूरिस्ट इन्टरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण इसी वर्ष में पूरा कराया जाएगा।