पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में फिर मिले दो मोबाइल, पांच सिम

जेल में फिर मिले दो मोबाइल, पांच सिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सेंट्रल जेल में बीती रात हुए आकस्मिक निरीक्षण में दीवार में दबा रखे दो मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद हुए हैं। यह मोबाइल और सिम बैरक नंबर 10 में बरामद हुए। जेल अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार रात बैरक की तलाशी ली गई। बैरक नं. 10 की जांच में दो मोबाइल और 5 सिम बरामद हुई हैं।
मोबाइल बैरक की दीवारों में दबाकर रखे हुए थे, वहीं 3 सिम लोहे के गार्डर के ऊपर और दो सिम जमीन के नीचे दबा रखी थीं। जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूरजपोल थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस बरामद हुई सिम की कॉल डिटेल और अब तक मोबाइल में उपयोग हुई सिम नंबर की पड़ताल कर आरोपी बंदियों का पता लगाएगी।