- Hindi News
- फर्जी आईपीएस दो महिलाओं को भी दे चुका है शादी का झांसा
फर्जी आईपीएस दो महिलाओं को भी दे चुका है शादी का झांसा
उदयपुर | फर्जीआईपीएस बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला युवक दिल्ली के बाद यहां भी पंद्रह दिन में दो महिलाओं से दोस्ती करके संबंध बना चुका है। अंबामाता पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया। थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि आरोपी इलाहाबाद, हाल प्रतापनगर निवासी फैजान सिद्दीकी पुत्र अबुल सिद्दीकी खुद को आईपीएस और मां को रॉयल फैमिली से बताते हुए आईएएस बता रहा था। इसने शहर में दो महिलाओं से मुलाकात की, दोस्ती बढ़ाकर शादी का प्रस्ताव रखा। पुलिस पूछताछ में सामने आने पर पता लगाया कि दोनों महिलाएं शादीशुदा है। इसने इलाहाबाद से ग्रेजुएशन की थी। मां इलाहाबाद के ही सरकारी स्कूल में टीचर हैं। फैजान ने दिल्ली की आउटसोर्सिंग कम्पनियों में इंटरव्यू दिए। पांच साल से दिल्ली में ही नौकरी कर रहा था। खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर दिल्ली की कई लड़कियों को शादी के सपने दिखा दोस्ती की और संबंध रखे। अंबामाता थाना पुलिस ने बुधवार को फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया। युवक खुद को आईपीएस बताकर महंगी होटलों में खाना खाकर बिल चुकाने से बचता था, बल्कि रात को गश्त के दौरान होमगार्ड को भी धमकाता था। सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस ने इसके धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया।