पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल स्वरूप में दिखने लगा केपी स्कूल

मूल स्वरूप में दिखने लगा केपी स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | जगदीशचौक क्षेत्र में स्थित कंवरपदा स्कूल (केपी स्कूल) का बाहरी स्वरूप एक बार हेरिटेज लुक में नजर आने लगा है। नगर निगम ने यहां विरासत संरक्षण के तहत का काम करवाया है। मेयर रजनी डांगी ने गुरुवार को अधिकारियों समिति अध्यक्षों के साथ इस काम का जायजा लिया। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि केपी स्कूल के संरक्षण उसको मूल स्वरूप में लाने के लिए निगम ने 40 लाख का बजट रखा था। उसमें से अब तक 20 लाख का काम हो चुका है। इसके गोखड़ों, दीवारों की मरम्मत का काम बरामदे के यहां पत्थर की रेलिंग भी लगवाई गई। इस दौरान भंवरसिंह देवड़ा, के.के.कुमावत, कल्पना भटनागर, मनीष अरोड़ा, शशिबाला, बंशीलाल सोनी प्रवीण बंसल भी मौजूद थे।

एनआईसीयूमें छोड़ गए नवजात

एमबीचिकित्सालय के एनआईसीयू की बी यूनिट में भर्ती शिशु को परिजन छोड़कर चले गए। शिशु फिलहाल स्वस्थ है और उसका वजन 1 किलो 200 ग्राम है। बताया गया कि नवजात का भर्ती रजिस्ट्रेशन राजसमंद जिले के बेबी सीता प|ी रामलाल के नाम से हुआ है। उसके परिजन 16 सितंबर को शाम 5 बजे उसे छोड़ गए थे, उसके बाद कोई सार संभाल करने नहीं आया। इस पर अस्पताल पुलिस चौकी को इतला की गई, जिन्हें यह जानकारी उपलब्ध कराई गई। अब इसकी सार संभाल आया को दी गई है। साथ ही सीडब्ल्यूसी को भी सूचित किया गया है।

केपी स्कूल में काम का जायजा लेती निगम की टीम मेयर।