- Hindi News
- रोडवेज देगा कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
रोडवेज देगा कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
उदयपुर | राजस्थानराज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के इच्छुक कर्मचारियों की सूची डिपो प्रबंधक से मांगी है। निगम के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) विमलकुमार जैन ने इस संबंध में हाल ही में आदेश जारी किए है। जोनल मेनेजर संग्राम सिंह ने बताया कि रोडवेज में कार्यरत चालक-परिचालक एवं तकनीकी कर्मचारियों के नाम निगम मुख्यालय ने मांगे हैं। मेडिकल अनफिट कर्मचारियों को इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे।