- Hindi News
- आरक्षण के कारण 11 अंक लाने वाले बनेंगे शिक्षक
आरक्षण के कारण 11 अंक लाने वाले बनेंगे शिक्षक
अरविंद शर्मा | सीकर आरक्षणकी बदौलत आरपीएससी की सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के गणित विषय में 500 में से 11.86 अंक लाने वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जनरल नॉलेज के पेपर में 100 और गणित के पेपर में 150 सवाल पूछे गए थे। यह सवाल के लिए दो-दो मार्क्स निर्धारित थे। इस हिसाब से यह टीएसपी कैटेगरी के इस अभ्यर्थी ने दोनों पेपर में महज छह सवालों के जवाब देकर सफलता हासिल कर ली। गणित विषय में टीएसपी (एसटी) के जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 2.37 फीसदी ही रही है। इसी वर्ग में महिलाओं की कट ऑफ भी हैरान करने वाली है। इस वर्ग की महिलाएं 28.73 अंक में ही पास हो गईं। सोशल मीडिया और युवाओं में यह दिनभर चर्चा का विषय बना हुआ था। सामान्य ज्ञान गणित का पेपर 500 नंबर का हुआ था। गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी विज्ञान सहित सहित सात विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि टीएसपी एरिया की कई कैटेगरी में अभ्यर्थी ही नहीं मिले हैं। गणित विषय में जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 185.33 और सामाजिक विषय की कट ऑफ 341.17 अंक रही है। शेष| पेज 6
टीएसपीके लिए कितने पद
- गणित में 2213 में से 141 पद टीएसपी के लिए थे।
- सामाजिक विज्ञान के 706 में से 72 पद टीएसपी के लिए आरक्षित किए गए थे।
- अंग्रेजी के कुल 1829 पदों में से टीएसपी के लिए 194 पद आरक्षित थे।
- विज्ञान के 2062 पदों में से टीएसपी के लिए 209 पद आरक्षित किए गए थे।
कौनसे वर्ग की कितनी रही कट ऑफ
गणित :
जनरल की 185.33, जनरल महिला की कट ऑफ 177.44 रही।
टीएसपी जनरल की 141.37, जनरल महिला की 134.20 रही है।
एससी में जनरल की 139.28 और जनरल महिला की कट ऑफ 81.67 रही है।
एसटी में जनरल की 114.81 और महिला की 62.95
ओबीसी में जनरल की 172.04 और महिला वर्ग की 159.12
एसबीसी में जनरल की 160.69 और महिला की 145.38
टीएसपी एससी में जनरल की 116.16 और महिला वर्ग की 53.71
टीएसपी एसटी में जनरल की 11.86 और महिला वर्ग की 28.73
सामाजिक ज्ञान की कट ऑफ
जनरल की कट ऑफ 341 और सामान्य महिला की कट ऑफ 327.62 रही है।
टीएसपी जनरल की कट ऑफ 304.99 और महिला वर्ग की कट ऑफ 277.16 रही है।
एससी में जनरल की 307.14 और महिला वर्ग की कट ऑफ 285.94 रही है।
एसटी वर्ग में जनरल की 305.25 और महिला वर्ग की कट ऑफ 292.22 रही है।
ओबीसी वर्ग में जनरल की 339.