पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेकसिटी को वाई फाई सिटी बनाने का प्लान

लेकसिटी को वाई-फाई सिटी बनाने का प्लान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. लेकसिटी को वाई-फाई सिटी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू की है। इसके लिए टाटा सहित कई इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनियों से बातचीत की जा रही है। पहले चरण में शहर को कवर करने वाले महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर हॉट स्पॉट बनाए जाएंगे। कलेक्टर एवं यूआईटी चेयरमैन आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया है कि इस आइडिया पर इनिशियल स्टेज पर काम शुरू किया गया है।
इस सुविधा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि यह कब तक लागू हो पाएगा। कलेक्ट्री में स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के प्रभारी जिनेन्द्र वर्मा ने बताया कि शुरुआती चरण में फतहसागर, जगदीश चौक, दिल्ली गेट, चेतक सर्कल, बापू बाजार, टाउन हाॅल और यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख एरिया को कवर किया जाएगा। इसके लिए शहरवासियों को मोबाइल फोन के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। हर यूजर की मैमोरी लिमिट तय की जाएगी।