पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कर्मियों का डीए 7 फीसदी बढ़ा

बिजली कर्मियों का डीए 7 फीसदी बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कर्मियों का डीए 7 फीसदी बढ़ा

उदयपुर | बिजलीनिगम के कर्मचारियों को एक जुलाई 2014 से 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त स्वीकृत की गई है। जुलाई, 2014 से 100 के बजाय 107 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्य लेखाधिकारी (राजस्व) एम.के. जैन ने बताया कि यह महंगाई भत्ता मूल वेतन पर मिलेगा, जिसमें रनिंग पे बेंड ग्रेड पे शामिल है। बढ़ा हुआ भत्ता सितंबर-2014 के वेतन में लगाया जाएगा, जबकि जुलाई एवं अगस्त की एरियर राशि दो समान किश्तों में सितंबर अक्टूबर 2014 के वेतन के साथ दी जाएगी।

निगमपेंशनर्स का भी महंगाई भत्ता बढ़ा : निगमके सभी पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में एक जुलाई 2014 से 7 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। जो सितंबर की पेंशन के साथ मिलेगा। जुलाई और अगस्त की एरियर राशि सितंबर अक्टूबर की पेंशन में मिलेगी।