जिले में आज 19 जगह लगेंगे भामाशाह शिविर
उदयपुर | जिलेकी पंचायत समितियों, नगर निकायों में वार्ड स्तर पर शिविर लग रहे हैं। शुक्रवार को देवाली स्थित शंभू सामुदायिक भवन में वार्ड 3 के लिए शिविर शुरू होगा। इसके अलावा जिले में 18 जगहों पर शिविर लगेंगे। आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि शहर में वार्ड 3 के लिए देवाली स्थित शंभू सामुदायिक भवन, नगर पालिका कानोड़ में वार्ड 4, नगर पालिका फतहनगर में वार्ड 5, नगर पालिका भीण्डर में वार्ड 6, नगर पालिका सलूम्बर में वार्ड 4, सराड़ा पंचायत समिति के सु. का खेड़ा, सल्लाड़ा, सलूम्बर के बस्सी झुंझावत, धारोद, खेरवाड़ा के बड़ला, ऋषभदेव क्षेत्र के ढेलाणा, गिर्वा के बलीचा, गोगुन्दा के समीजा, चोरबावड़ी, बड़गांव के चीरवा, कोटड़ा के मामेर, भीण्डर के पीथलपुरा, मावली के आमली, लसाड़िया, झाड़ोल के गोदाणा में शिविर लगेंगे।