पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर ले गया बदमाश

महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर ले गया बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापनगरथाना क्षेत्र के पानेरियों की मादड़ी रोड नम्बर 3 में गुरुवार रात पैदल आया बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर भाग गया। कॉलोनीवासियों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह नाला की ओर अंधेरे में फरार हो गया। महिला की सूचना पर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कराई गई, लेकिन बदमाश का कोई पता नहीं लगा।

पुलिस ने बताया कि बदमाश अरिहंत कॉलोनी, पानेरियों की मादड़ी रोड नम्बर 3 निवासी पारस देवी प|ी भगवती लाल शर्मा के गले से करीब एक तोले सोने का मंगलसूत्र छीन कर ले गया। महिला रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे कॉलोनी में टहल रही थी। इस दौरान भागते हुए एक बदमाश आया, महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ा और भाग हो गया। महिला के शोर मचाने पर घर से बाहर आए कॉलोनीवासियों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे में ओझल हो गया। महिला ने बताया कि बदमाश काले रंग की पेंट पहने हुए था। वह पैदल ही आया था, पुलिस संदेह जता रही है कि बदमाश ने बाइक कहीं आस-पास क्षेत्र में खड़ी की होगी। वारदात के बाद वह बाइक के जरिए क्षेत्र से फरार हो गया।