पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक राशन डीलर का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरे का कैंसिल

एक राशन डीलर का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरे का कैंसिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशनवितरण में लापरवाही बरतने पर जिले के दो राशन डीलरों पर गुरुवार को कार्रवाई की गई है। सराड़ा के वीरपुरा ‘ए’ डीलर का लाइसेंस निलंबित किया गया, वहीं झाड़ोल ‘सी’ के डीलर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

डीएसओ (द्वितीय) नरेंद्र कुमार कोठारी ने बताया कि सराड़ा के प्रवर्तन अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर वीरपुरा ‘ए’ के डीलर सूरजमल जैन का लाइसेंस निलंबित किया गया। इसी तरह से झाड़ोल ‘सी’ के डीलर खेमराज दर्जी का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही विभाग में जमा प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। वीरपुरा ‘ए’ के डीलर की वैकल्पिक व्यवस्था गातोड़ ‘ए’ के डीलर नाथूलाल मीणा को दी गई है। वीरपुर ‘ए’ डीलर के पास वीरपुर ‘बी’ की व्यवस्था भी थी, जो गातोड़ ‘बी’ के डीलर रूपलाल मीणा को दी गई। दोनों डीलरों को वीरपुर में जाकर अनाज वितरण करने के निर्देश दिए गए।