पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्यान और तकनीक से मिलेगी अपूर्वी को सफलता

ध्यान और तकनीक से मिलेगी अपूर्वी को सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एशियनगेम्स के लिए खास तौर पर की गई तैयारियों, ध्यान, योग और सही तकनीक की बदौलत अपूर्वी को सफलता मिलेगी। वो अपने देश की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पदक पर निशाना साधेगी।

यह बात टोक्यो से भास्कर की मोबाइल पर विशेष बातचीत में अपूर्वी के पिता कुलदीप सिंह चंदेला ने कही। चंदेला ने कहा कि कॉमनवेल्थ की सफलता के बाद अपूर्वी से उदयपुर, राजस्थान और भारत के खेल प्रेमियों प्रशसंकों को काफी उम्मीदें हैं। इसका अहसास अपूर्वी को भी है। इस प्रेशर में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उसने खास तौर पर प्रेक्टिस सेशन में ध्यान और योग को शामिल किया। अपूर्वी रोज सुबह-शाम एक-एक घंटे ध्यान योग करती और 3-3 घंटे तकनीक पर काम करती थी। अभी वह भारतीय टीम के कैंप में है और उससे चार दिन बाद एशियन गेम्स के शुभारंभ समारोह में मुलाकात होगी।