पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले डुप्लीकेसी छांटो फिर करो निस्तारण

पहले डुप्लीकेसी छांटो फिर करो निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम में आई शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकार ने अब जाकर नया फार्मूला निकाला है। इस फार्मूले काे उदयपुर संभाग के सभी कलेक्टर को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि पहले डुप्लीकेसी छांटो फिर संबंधित विभागों को शिकायतें भेजकर निस्तारण करो।

मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश वर्मा और सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार अनुराग भारद्वाज की ओर से पत्र भेजा गया है। उदयपुर संभाग के सभी कलेक्टर को भेजे गए पत्र में विभिन्न प्रकार के आदेश दिए गए हैं। सबसे पहले तो अधिकारियों को बताया गया है कि डुप्लीकेसी की जांच की जाए। एक ही मामले में एक से अधिक शिकायतें, प्रार्थना पत्र हैं तो एक प्रति को निरस्त की जाए। इससे काफी संख्या कम होगी। इसके बाद में ट्रांसफर, प्रमोशन, सेवा नियमितीकरण के सभी प्रकरण संबंधित विभाग को भेजे जाएं। गलत आवंटन को एडीएम और एसडीएम स्तर से हल किया जाए। इसका एक रजिस्टर होगा। कलेक्टर की जिम्मेदारी है कि वह अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग को भेजे। इनका निस्तारण जिला स्तर पर ही किया जा सकता है। यदि किसी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है, तो पार्टल पर जानकारी दी जाए कि यह विधि के अनुसार नहीं है।

ऐसेदिलाई दिलासा : अधिकारियोंको दिलासा के रूप में एक उदाहरण भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जैसे उदयपुर में 1658 शिकायतें आई हैं। इनको यदि पंचायत समिति के हिसाब से बांटा जाए तो केवल 114 की संख्या आती है। एक पंचायत के लिए यह संख्या अधिक नहीं है।