पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा ओपन यूनिवर्सिटी ने बांसवाड़ा में लगाया शिविर

कोटा ओपन यूनिवर्सिटी ने बांसवाड़ा में लगाया शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई के अवसर देने के लिए खोली गई कोटा ओपन युनिवर्सिटी ने ओपन एडमिशन के कान्सेप्ट को प्रारंभ किया है। जिसमें प्रवेश को लेकर ओपन स्टॉल लगाए गए। ताकि कोई भी विद्यार्थी हो, उसे मौके पर ही प्रवेश मिल जाएगा और अन्य भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी। इसी तरह का दो दिवसीय शिविर श्री हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में लगाया गया है। गुरुवार को प्रारंभ किए गए इस शिविर में 300 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए। क्योंकि दूरस्थ शिक्षा में आयु की बाध्यता नहीं होने की वजह से कोई भी व्यक्ति पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकता है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल ने बताया कि सुबह से ही काउंटर पर भीड़ लगी हुई थी। क्योंकि एक ही जगह आवेदन भी मिलता है और दस्तावेजों के साथ भरकर जमा कराने की सुविधा भी यहीं है। प्रवेश शुल्क को लेकर भी नगद राशि जमा कराने की व्यवस्था है, जो बाद में बैंक में जमा कराई जा सकती है। इस काम के लिए कोटा और उदयपुर क्षेत्रीय कार्यालय से टीम आई हुई है। यह शिविर शुक्रवार को भी चलेगा।

कॉलेज और दूरस्थ एजुकेशन की डिग्री एक साथ - क्षेत्रीय निदेशक

कोटा ओपन युनिवर्सिटी की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रश्मि बोहरा ने बताया कि आमलोगों के मन में एक भ्रम बना हुआ है कि दो डिग्री एक साथ नहीं ली जा सकती है। लेकिन कॉलेज में पढ़ाई करते हुए दूरस्थ एजुकेशन की डिग्री एक साथ ली जा सकती है। डॉ. बोहरा ने बताया कि इसके लिए कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी भी कई तरह से सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन कर इसका प्रमाण पत्र ले सकते है। दूसरी ओर दूरस्थ एजुकेशन के माध्यम से उन लोगों को पढ़ाई की सुविधा मिलती है, जो कारणवश पढ़ाई नहीं कर पाए है। वह एक कोर्स कर 12वीं उत्तीर्ण करें और बाद में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते है।

दूसरी ओर यह शिविर लोगों की सुविधाओं को लेकर लगाए गए है।