पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशनरी शॉप के बाहर सेल्समैन को मिली सोने की चेन

स्टेशनरी शॉप के बाहर सेल्समैन को मिली सोने की चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | स्टेशनरीशॉप पर काम करने वाले सेल्समैन मोहम्मद जुबेर ने ईमानदारी का परिचय दिया है। जुबेर को बुधवार सुबह सूरजपोल स्थित कंचन स्टेशनरी शॉप के बाहर सोने की चेन मिली। जुबेर इसी दुकान पर काम करते हैं। इसकी सूचना उन्होंने दुकान संचालक के.सी. यादव को दी, जिस पर उन्होंने इसके असली होने की जांच करवाई। पुष्टि के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर को सूचित किया। जिस व्यक्ति की चेन खोई है, वह यादव के फोन नंबर 9828059233 या कंचन स्टेशनरी पर संपर्क कर सकता है। चेन का डिजाइन और वजन के साथ अपनी होने का प्रमाण देने वाले को चेन लौटाई जाएगी।