पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सांसद अहलावत बोलीं तीन दिन से चल रही नौटंकी निराधार

अब सांसद अहलावत बोलीं-तीन दिन से चल रही नौटंकी निराधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुढ़ागौडज़ी (झुंझुनूं) | सूरजगढ़विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद लगातार लग रहे भीतरघात के आरोपों के बीच अब सांसद संतोष अहलावत का पहला सार्वजनिक बयान आया है। वे यहां एक शोरूम के उद्‌घाटन समारोह में आईं थीं। इस दौरान समर्थकों को संबोधित किया। सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि जिले में तीन दिन से जो नौटंकी चलाई जा रही है वह बिल्कुल निराधार है। कुछ लोगों के पास और कोई काम नहीं है। वे लोग दूसरों की बदनामी करने के अलावा कुछ भी नहीं कर सकते। जिले की जनता भोली नहीं है। मैंने जनता के विकास का बीड़ा उठाया है। जनता के बीच रहकर विकास कराएंगे। जिले को नेशनल हाई वे, सैनिक स्कूल, ब्रॉडगेज चने की फसल के अटके 22 करोड़ रुपए दिलवाए हैं।



उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर सांसद संतोष अहलावत उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं के लगातार बयान रहे हैं। पिलानी विधायक सुंदरलाल ने और बुहाना प्रधान रमेशकुमार ने तो प्रेसवार्ता लेकर गंभीर बयान दिए थे। बुधवार को प्रत्याशी डॉ. दिगंबरसिंह, चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ने भी इशारों में काफी कुछ कह दिया था।

बाहरी नेताओं की दखलंदाजी नहीं चलेगी : चौधरी

कार्यक्रम में विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि जब तक जनता साथ है तब तक चाहे उन पर कैसे भी आरोप लगा दिए जाएं। जिले की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास कराया जाएगा। बाहरी नेता को जिले की राजनीति में दखलंदाजी नहीं करने दी जाएगी। विधायक चौधरी ने भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई भी की इसमें जनसमस्याएं सुनकर समाधान किया गया। यहां विधायक ने कहा कि कुछ लोग उन पर अनर्गल आरोप लगा कर उन्हें बदनाम करना चाहते है। लेकिन जनता को सब बातों का पता है।