पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीजी की यात्रा में भक्तों ने सेवा से बढ़ाई शोभा

श्रीजी की यात्रा में भक्तों ने सेवा से बढ़ाई शोभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| आचार्यशांतिसागर के सानिध्य में शुरू हुए 12 दिवसीय णमोकार महामंत्र जाप अनुष्ठान को लेकर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकली। आयोजन में 75 बग्गियों से शोभा बढ़ी, वहीं 9 बैंड की धुनों से माहौल भक्तिमय हो गया। बग्गियों में विराजित श्रीजी की सेवा में इंद्र-इंद्राणियों ने चंवर डुलाए। कृषि उपज मंडी से सुबह 9 बजे शोभायात्रा शुरू हुई, जो पारस चौराहा, पटेल सर्किल, उदियापोल, सूरजपोल, मुखर्जी चौक, तीज का चौक, देहलीगेट होते हुए टाउनहॉल पहुंची। श्रद्धालु श्रीजी भगवान और आचार्यश्री के जयकारे लगाते, भक्ति गीतों पर झूमते हुए चले। प्रकाश सिंघवी ने बताया कि अनुष्ठान में 751 जोड़ों की भागीदारी रही, वहीं 251 इंद्र-इंद्राणियां विधान में शामिल हुए। गजेंद्र आंचलिया ने दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण किया।

दिलसे करें आराधना तो साथ देता है परमात्मा : आचार्यश्री ने कहा कि सच्चे दिल से आराधना करें तो परमात्मा साधकों का साथ देते हैं। कोई भी कार्य व्यक्ति सिर्फ ये सोचकर छोड़ देता है कि वह अकेला नहीं कर पाएगा। यह आत्मविश्वास की कमी है। कभी-कभी एक अकेला भी वो काम कर देता है, जो हजारों लोग मिलकर नहीं कर पाते।

नमोकार मंत्र जाप्यानुष्ठान को लेकर निकली शोभायात्रा में झूमते युवा। भास्कर