पहले दिन बिके 500 वाहन
ऑटोमोबाइल सेगमेंट में अच्छी शुरुआत
20 फीसदी तक ग्रोथ का अनुमान
कारोबारियों का मानना है कि इस बार बाजार के सेंटिमेंट्स काफी उत्साहवर्धक हैं। बारिश अच्छी होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह है। इसके चलते पिछले साल की तुलना में 15 से 20 फीसदी की ग्रोथ रहने की उम्मीद है। पहले दिन बिक्री इसी का परिणाम है। शोरूम पर वाहनों की खरीद करने वालों की कतार रही। इसको लेकर शोरूम पर भी तैयारियां की गई।
नवरात्रि के साथ फेस्टिवल सीजन शुरू
घरों से मंदिरों तक घट स्थापना, शक्ति पूजा शुरू
ठाट-बाट से हुई पूजा
शारदीयनवरात्रि शुरुआत को लेकर गुरुवार को घरों से शक्तिपीठों तक श्रद्धामय माहौल रहा। घर-घर घट स्थापना हुई, वहीं शक्तिपीठों में ब्रह्म वेला से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। सुबह दिन निकलने के साथ बढ़ी भक्तों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ कम-ज्यादा होती रही। संध्या आरती में फिर श्रद्धा का ज्वार उठता नजर आया।
रोशनी से नहाए शक्तिपीठों में माता के भजनों के साथ ही जयकारे गूंज उठती रही। माता के दर्शन को भक्त नंगे पांव ही निकल पड़े। प्रमुख शक्तिपीठ अंबामाता, नीमज माता, बेदला माता, करणी माता, चामुंडा माता, आवरी माता, हाथीपोल स्थित कालिका माता आदि सभी शक्तिपीठों पर भक्तों पर दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। भक्तों ने घरों में भी माता की चौकी स्थापित कर धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा अनुष्ठान किए।
9कन्याओं का पूजन किया: नारायणसेवा संस्थान के परिसर के बाहर कृत्रिम पहाड़ी बनाकर दो मंजिला पाण्डाल पर कृत्रिम गुफा में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर 9 कन्याओं को माता का रूप धरा कर पूजा अर्चना की गई।
ऑटोमोबाइल सेगमेंट में नवरात्रि के पहले ही दिन अच्छी बिक्री दर्ज की गई। व्यापारियों के अनुसार टू व्हीलर बाजार में सभी कंपनियों के 300 और फोर व्हीलर में 200 वाहन का कारोबार हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी मार्केट में आम दिनों की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ। अब व्यापारियों को विजयादशमी के महामुहूर्त का इंतजार है, जिस पर रिकार्ड खरीदारी होती है।
ओसवाल भवन में तीन िदवसीय गरबा के पहले दिन उत्साह दिखाई दिया।
रामायण पाठ का आठ दिवसीय कार्यक्रम शुरू
स्वतंत्र मेवाड़ युवा संगठन एवं गुप्तेश्वर महादेव मंदिर युवा विकास समिति के साझे में गुरुवार से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में रामाय