- Hindi News
- भंडारी दर्शक मंडप में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां
भंडारी दर्शक मंडप में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां
उदयपुर|भगवान परशुरामसर्व ब्रह्म समाज समिति विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को भंडारी दर्शक मंडप में सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ किया गया। संगीतमय पाठ से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी प्रदेश महासचिव के.के. शर्मा ने बताया कि पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री, संरक्षक देवीशंकर चौबीसा, मांगीलाल जोशी, ए.के. झा, हीरालाल सोनी, सुधीर पोद्दार आदि विशिष्ट जनों ने हनुमान प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। मावली के रामा दल परिवार ने सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ किया। माहेश्वरी, खटीक, डांगी, सोनी, सहित पार्षद अर्चना शर्मा, दुर्गेश शर्मा, विजय प्रकाश विप्लवी, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिम्मत लाल नागदा आदि मौजूद थे। संयोजन भंवरलाल शर्मा और लक्ष्मीकांत जोशी ने आभार जताया।