- Hindi News
- लंदन एक्सचेंज में मार्केट की शुरूआत करते हुए चेयरमैन अनिल अग्रवाल।
लंदन एक्सचेंज में मार्केट की शुरूआत करते हुए चेयरमैन अनिल अग्रवाल।
लंदन एक्सचेंज में मार्केट की शुरूआत करते हुए चेयरमैन अनिल अग्रवाल।
वेदांता ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज में दस साल पूरे किए
उदयपुर. वेदांतारिसोर्सेज ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज में अपने दस साल पूरे कर लिए है। इस अवसर पर समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। वेदांता वर्ष 2003 में लंदन स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग होने वाली भारत की पहली कंपनी थी, वेदांता ने उसी वर्ष आईपीओ लांच किया था जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज में उस वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ था। वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम अलबनीज ने एक्सचेंज में गुरुवार सुबह मार्केट का शुभारंभ किया। इस उपलब्धि पर चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि ‘‘लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने वेदांता समूह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें गर्व है कि कंपनी की आज विश्व स्तर पर एक नई पहचान है तथा वेदांता अपने सभी भागीदारों को धन्यवाद देता हैं जिनका योगदान वेदांता की सफलता में अनुकरणीय रहा हैं।’’ उन्होंने ने कहा कि समूह भारत की प्रगति में अपने योगदान के लिए कटिबद्ध है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री के विकास की परियोजनाओं में वेदांता समूह सदैव अग्रणी रहेगा।