पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगमकर्मी 15 दिन पहले खुला छोड़ गए नाला, बाइक गिरी, बालक सहित दो बचे

निगमकर्मी 15 दिन पहले खुला छोड़ गए नाला, बाइक गिरी, बालक सहित दो बचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सूरजपोल थाना क्षेत्र के गौसिया कॉलोनी की गली नंबर 2 में गुरुवार रात नौ बजे खुले नाले में आठ साल का बच्चा और उसका ताऊ गिर गए। यह नाला 15 दिन पहले सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारी खुला छोड़ गए थे। लापरवाही पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।

नाले में गिरने से गौसिया कॉलोनी निवासी कैलाश (44) पुत्र नारायण पालीवाल और उसका भतीजा पंकज (8) घायल हो गए। दोनों घर से बाजार की ओर जा रहे थे। नाले के ऊपर पड़ी एक पतली पट्टी से बाइक लेकर पैदल-पैदल निकलते वक्त पैर फिसलने से दोनों बाइक सहित नाले में जा गिरे। पंकज को बचाने के लिए क्षेत्रवासी दौड़े और नाले में उतरकर दोनों को बाहर निकाला। पंकज के कपड़े कीचड़ से सन गए। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इधर, कैलाश के पांव में फैक्चर हो गया। उसे कुम्हारों का भट्टा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया।

जेईएन से रिपोर्ट लेकर कवर करवाएंगे नाला

नालाखुला होने की कोई जानकारी नहीं है। सफाई करने वाली टीम ने सफाई के बाद नाला खुला छोड़ दिया होगा। शुक्रवार को जेईएन से रिपोर्ट लेकर नाले को ढकवा दिया जाएगा। प्रेमसिंह शक्तावत, अध्यक्ष,निर्माण समिति, नगर निगम

क्षेत्रवासी कालू दवे ने बताया कि 15 दिन पहले नगर निगम के कर्मचारी नाले की सफाई करने आए थे। नाले की पट्टियां हटाकर सफाई की और ढके बगैर चले गए। पट्टियां साइड में ही पड़ी हुई हैं। 15 दिन में नगर निगम में दो-तीन बार नाला ढकने के लिए कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सफाई करने वालों को कहा तो उन्होंने पट्टियां उठाने के लिए हर घर से 10 रुपए मांगे, जबकि कर्मचारियों को नगर निगम से वेतन मिलता है। नाला खुला होने से दो दिन पहले भी एक बच्चा गिर गया था, जिसके भी चोट आई थीं।

गौसिया कॉलोनी में खुला नाला, जिसमें गुरुवार रात बाइक समेत गिरने से एक व्यक्ति और उसका भतीजा जख्मी हो गया।